How to Remove Pimples Naturally and Permanently

tazakisse.com
7 Min Read

How to Remove Pimples Naturally and Permanently: अगर हमारे चेहरे पर पिंपल्स हो जाते हैं तो हमारी बार-बार नजर सिर्फ उन पर ही जाती है। हमारा किसी भी काम में मन नहीं लगता है और दिनभर उसको दूर करने का ख्याल दिमाग में घूमता रहता है। बहुत सारे ऐसे कारण होते हैं जिसकी वजह से हमारे चेहरे की स्किन रुखी और बेजान हो जाती है जिनमें से पिंपल्स भी एक है। पिंपल्स घरेलू इलाज के माध्यम से ठीक किये जा सकते हैं, इसके लिए आपको ट्रीटमेंट पर लाखों हजारों रुपए खर्च करने की आवश्यकता नहीं है। जो लोग ट्रीटमेंट पर खर्च करते हैं अक्सर ही उनके पिंपल्स हमेशा के लिए ठीक नहीं होते हैं।

अगर आप भी पिंपल्स की समस्या से परेशान है तो यहां पर हम आपको पिंपल्स दूर करने की कुछ नेचुरल तरीका बता रहे हैं, जिनके माध्यम से आपको आसानी से पिंपल्स से छुटकारा मिल जाएगा।

पिंपल्स क्या होते हैं

पिंपल्स हमारी स्किन का एक ऐसा इंफेक्शन होता है जिसकी वजह से त्वचा के ऊपर दाने निकल आते हैं। हमारी त्वचा से निकलने वाली तेल, डेड स्किन की वजह से हमारे रोम छिद्र बंद हो जाते हैं, जहां पर बैक्टीरिया पनपने की वजह से यह पिंपल्स अथवा मुहासे हो जाते हैं। इनको सही समय पर अगर ठीक नहीं किया जाता है तो यह धीरे-धीरे पूरे चेहरे को खराब कर सकते हैं। कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनके चेहरे के अलावा पीठ पर भी पिंपल्स हो जाते हैं।

How to Remove Pimples Naturally and Permanently

How to Remove Pimples Naturally and Permanently

पिंपल्स कई प्रकार के होते हैं जिन्हें हम फुंसी, मुंहासे, ब्लैकहेड्स, व्हाइट हेड्स, पेप्युल्स, नोड्यूल्स गांठ आदि के नाम से जानते हैं। इनमें सबसे ज्यादा लोग ब्लैक हेड्स से परेशान रहते हैं। अगर आप भी ब्लैकहेड्स की समस्या से परेशान है, तो यहां पर हम आपको उनसे छुटकारा पाने के कुछ प्राकृतिक तरीके बता रहे हैं।

नींबू के रस से पिंपल्स ठीक करना

नींबू के रस से पिंपल्स ठीक करना
नींबू के रस

नींबू के अंदर जो एसिडिक प्रॉपर्टी होती है वह हमारी स्किन को साफ करने और पिंपल्स से छुटकारा दिलाने में हमारी मदद करती है। नींबू का उपयोग करके आप पिंपल्स को सुखा सकते हैं जो धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगे।

इसके लिए आपको नींबू के रस को एक रुई में भिगोकर पिंपल्स पर लगाना है और 10 से 15 मिनट छोड़ने के बाद गुनगुने पानी से धो लेना है। सप्ताह में 2 से 3 बार ऐसा करने से धीरे-धीरे आपके पिंपल्स सूखने लगते हैं और बाद में ठीक हो जाते हैं।

एलोवेरा जेल से पिंपल्स ठीक करना

एलोवेरा जेल से पिंपल्स ठीक करना
एलोवेरा जेल

एलोवेरा के अंदर एंटीबैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जो आपके पिंपल्स को ठीक करने में मदद कर सकते हैं। त्वचा की कई प्रकार की समस्याओं से एलोवेरा जेल से छुटकारा मिल जाता है।

अगर आपको पिंपल्स है तो आपको एलोवेरा के ताजा पेड़ से जेल निकालकर पिंपल्स पर लगाना होता है और उसे 20 से 25 मिनट तक लगा कर रखना है। आप चाहे तो रात को सोते समय पिंपल्स पर एलोवेरा जेल लगा सकते हैं और सुबह उठने के बाद ताजा पानी से धो सकते हैं। ऐसा आपको रोजाना तब तक करना है जब तक आपके पिंपल्स ठीक नहीं हो जाते।

टी ट्री ऑयल से पिंपल्स ठीक करना

टी ट्री ऑयल से पिंपल्स ठीक करना
टी ट्री ऑयल से पिंपल्स ठीक करना

टी ट्री ऑयल के अंदर एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जिसकी वजह से बैक्टीरिया को समाप्त किया जा सकता है। आपको टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदे पानी में मिलाकर रुई की मदद से पिंपल्स पर लगाना होता है और रात भर के लिए छोड़ देना है। सुबह आपको साफ पानी से इसे धो लेना है। आपको यह काम रोजाना करना होगा जब तक कि आपके पिंपल्स ठीक नहीं हो जाते।

शहद और दालचीनी के पेस्ट से पिंपल्स का इलाज

शहद और दालचीनी के पेस्ट से पिंपल्स का इलाज
शहद और दालचीनी के पेस्ट

शहद के अंदर एंटीबैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टी होती है। वही दालचीनी भी पिंपल्स को ठीक करने के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसके लिए आपको एक चम्मच शहद में आधा चम्मच दालचीनी पाउडर मिला लेना है और इसका पेस्ट बनाकर पिंपल्स पर लगाना है। 10 से 15 मिनट के लिए आपको इसे लगा कर रखना है और उसके बाद साफ पानी से धो लेना है। आपको यह काम सप्ताह में दो बार करना होगा जिससे धीरे-धीरे आपके पिंपल्स खत्म हो जाते हैं।

हल्दी और बेसन का फेस पैक
हल्दी और बेसन का फेस पैक
हल्दी और बेसन का फेस पैक

आप चाहे तो हल्दी और बेसन के फेस पैक से भी अपने पिंपल्स का ट्रीटमेंट कर सकते हैं। हल्दी में एंटीबैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टी होती है वही बेसन त्वचा की सफाई करने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है, जो स्किन के ऊपर तेल को खत्म कर देता है। आप इसके लिए एक चम्मच बेसन में आधा चम्मच हल्दी और थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लीजिए। इसके बाद इसे पूरे चेहरे पर लगा लेना है और सूखने के लिए छोड़ देना है। जब यह अच्छे तरीके से सूख जाए तो आपको इसे साफ पानी से धो लेना है। आपको सप्ताह में दो बार ऐसा करना होगा।

Disclaimer:

यहाँ पर हमने आपको जो भी जानकारी दी है वह एजुकेशन के उद्देश्य से दी है जो इंटरनेट पर रिसर्च करके प्राप्त की गई है। किसी भी प्रकार की जानकारी को उपयोग करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरुर कर ले।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights